खगडि़या, मई 5 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि दिव्यांग बच्चों के प्रमाणिकरण यानि यूडीआईडी कार्य के लिए शल्य चिकित्सा को लेकर प्रखंड स्तर पर पांच मई से कैंप लगेगी। कैंप में 0 से 18 आयु वर्ग तक के दिव्यांग बच्चों को बुलाया गया है। इस कैंप के लिए चिकित्सक दल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पांच व छह मई को अलौली प्रखंड सभागार में कैम्प लगेगी। वहीं सात व आठ मई को बेलदौर प्रखंड सभागार में शिविर लगेगा। जबकि नौ व 10 मई को चौथम प्रखंड सभागार में कैम्प लगेगी। वही आगामी 12 व 13 मई को गोगरी प्रखंड सभागार में प्रमाणिकरण कार्य किया जाएगा। 14 व 15 मई को सदर अस्पताल में प्रमाणिकरण का कार्य किया जाएगा। जबकि आगामी 12 व 13 मई को परबत्ता सभागार में कैंप लगेगीा वहीं 14 व 15 मई को मानसी पीएचसी में शिविर लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.