प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। इनरव्हील डिस्टिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आशा अग्रवाल ने गुरुवार को इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बच्चों को स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री बांटी। डॉक्टरों को सम्मानित किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चियों को पांच ट्राई साइकिल दी। एक दिव्यांग महिला को आत्मनिर्भर बन जीवन यापन करने को दुकान प्रारंभ करने के लिये सामग्री दी गई। धर्मराज वृद्धाश्रम दारागंज में रह रहे 23 बुजुर्गों के लिए राशन सामग्री भी दी। कार्यक्रम में सुषमा कपूर, प्रज्ञा कपूर, सीमा सिंघल, गीता चतुर्वेदी, अलका, किरण चावला, प्रिया, रचना, तान्या, आराधना, मंजुला, नूपुर, शालिनी, नेहा रेखा, प्रतिमा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...