लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। ओयल स्थित मोतीपुर हॉस्पिटल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था को लेकर दिव्यांगजनों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि दिव्यांग काउंटर पर सामान्य व्यक्तियों के भी पर्चे बनाए जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है। भारतीय दिव्यांग यूनियन के तहसील गोला के अध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि दिव्यांग काउंटर लगभग पांच फीट ऊंचाई पर बनाया गया है, जहां तक व्हीलचेयर या शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति आसानी से नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दिव्यांगजनों की सुविधाओं की अनदेखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था होने के बावजूद दिव्यांगों को बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं और प्रमाण पत्र बनवाने में अनावश्यक देरी हो रही है। मामले को ले...