बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला पीडब्ल्यूडी संघ, सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र तथा डेफ राइट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में 26वां जिला दिव्यांग पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म एवं बहु दिव्यांग श्रेणी के सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्य आयुक्त दिव्यांगजन सह बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार, उप मुख्य पार्षद अनीता राय, डॉ. मृत्युंजय कुमार, कौशल किशोर वर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, ...