रांची, मई 15 -- रांची। मंगल-राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग के सद्गुरु कृपा-अपना घर आश्रम में गुरुवार को 37 दिव्यांग निराश्रितों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादारों के बीच भी अन्नपूर्णा सेवा की गई। आश्रम की रसोई में भोजन बनाया गया। 19 अप्रैल से 15 मई तक 27 दिनों के दौरान 4,590 निराश्रित एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा के रूप में भोजन रूपी प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में विश्वनाथ मोदी, सुशील ड्रोलिया, दीनबंधु कुमार, कंचन देवी, महादेव शिव शंकर, दिलीप गुप्ता, सुषमा छावनिका व सदस्यों ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.