सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- दिव्यांग शिवम कश्यप ने 15 सौ मीटर दौड़ में बाजी मारते हुए गोल्ड मेडल जीता है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिवम का जोरदार स्वागत किया। जनपद बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 जनपद के पैरा एथलेटिक्स ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में नकुड़ क्षेत्र के गांव भूरीबांस निवासी दिव्यांग शिवम कश्यप ने 15 सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिवम कश्यप का जोरदार स्वागत किया है। शिवम कश्यप जन्म से ही दोनों हाथों से दिव्यांग है। वह सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में एमए का छात्र है। शिवम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच व गुरूजनों को दिया है। शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। शिवम के पिता प्रमोद कुमार मजदूरी करते है...