कानपुर, दिसम्बर 3 -- पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर के तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में एक वृहद स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। रैली को सम्बोधित करते हुए निदेशक रूमा चतुर्वेदी ने कहा कि व्यक्ति अपनी दिव्यांगता से नहीं, बल्कि अपने गुणों, क्षमताओं और व्यक्तित्व से पहचाना जाता है। मुख्य अतिथि संजीव पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यहांमहेंद्र नाथ सभरवाल, प्रो नवीना जेएच, डॉ रुपेश, कामाक्षी कटियार, संतोष मिश्रा, अंजन सेन आदि ने रैली में उपस्थिति दर्ज की। लगभग 600 लोगों ने रैली में भाग लेकर दिव्यांगजन समावेशन, सम्मान एवं समान अवसरों के संदेश को आगे बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...