रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, संवाददाता। बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वे भारत की ओर से एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने उन्हें विश्वस्तरीय कंपाउंड धनुष भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबिता देवी उपस्थित थीं। एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि सुदूरवर्ती गांव जोन्हा, डिमरा (बंधटोला) निवासी जीतू का चयन झारखंड के लिए गर्व की बात है। सुदेश महतो ने कहा कि जीतू की मेहनत और लगन सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.