लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल अस्पताल में दिव्यांग ने ब्लड बैंक के कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। दिव्यांग अस्पताल में भर्ती मां के लिए ब्लड लेने गया था। सिविल अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने का दावा किया है। अब्दुल साजिद के मुताबिक उनकी मां सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मां के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने की जानकारी दी। इसके लिए खून चढ़ाने की जरूरत बताई। बुधवार को खून लेने के लिए जब वे ब्लड बैंक गए तो कर्मचारियों ने उससे बदसलूकी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनसे रुपये की मांग की गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं अस्पताल की निदेशक डॉ. काजली गुप्ता के मुताबिक मामले की जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...