दरभंगा, जनवरी 20 -- दरभंगा। समग्र शिक्षा अभियान एवं प्रारंभिक शिक्षा की ओर से आयोजित समावेशी शिक्षा को लेकर दिव्यांग जनों से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आरंभ मंगलवार से आदर्श मध्य विद्यालय में हुआ। इस प्रशिक्षण में नगर के विभिन्न विद्यालयों के तकरीबन 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शामिल किया गया है। प्रशिक्षक के तौर पर नगर के ही विद्यालय के शिक्षक नैयर आजम एवं केंद्र से डॉ. प्रियंका रानी को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी मानसी कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा को लेकर प्रशिक्षकों की ओर से विशेष जानकारी दी गई। दिव्यांगजन से संबंधित 2016 अधिनियमों पर व्यापक रूप से चर्चा हुई। नगर बीआरसी के लेखापाल राजकुमार महासेठ ने बताया कि यह प्रशिक्षण 22 जनवरी तक आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.