चतरा, फरवरी 7 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार दिव्यांगो के साथ इटखोरी प्रखंड के रक्सी गांव में पीएलबी पूनम देवी अशोक कुमार प्रजापति संगीता देवी एवं आरतीदेवी द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट, ट्रायसाइकिल, एवम सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा दिव्यांगों के आत्मसम्मान अधिकार दिव्यांग व्यक्तियों के बेहतर जीवन को समर्थन प्रदान करने के लिए सक्रिय तरह से सामाजिक परिवेश में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...