हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। कोतवाली निवासी एक दिव्यांग गायक के मेल और यू-ट्यूब चैनल से छेड़छाड़ करके वीडियो समेत अन्य जरुरी चीजें हटाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दिव्यांग गायक दीपक सुयाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह कोतवाली के पीछे एक कॉलोनी में ही किराए के मकान में रहता है। दीपक का आरोप है कि 26 मार्च को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। जिस वजह से उनके फोन ने काम करना बंद कर दिया। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद उसके यू-ट्यूब चैनल से सारे वीडियो डिलीट हो गए और मेल से सारी चीजें गायब हो गईं। गायक का आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपये यूट्यूब चैनल के गानों पर लगाए हैं। लेकिन किसी लोकगायक ने ही उनके खिलाफ साजिशन ऐसा किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.