मधेपुरा, फरवरी 12 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। खेल विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर सवाल उठने लगा है। बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता 30 वर्ष तक के बालक और बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में एथलेटिक्स, ब्लाइंड फुटबॉल और स्लाइड क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं प्रस्तावित थीं। इसके साथ ही 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर साइकिल रेस, भाला फेंक और गोला फेंक का भी आयोजन किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पूरे आयोजन में मात्र तीन प्रतिभागियों ने ही हिस्सा लिया। तीनों अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। इतनी कम भागीदारी ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहले से सही तरीके से प्रचार-प्रसार ...