भभुआ, फरवरी 2 -- एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित फुटबॉल व क्रिकेट में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका दिन में 11 बजे तक निबंधन, 12 बजे से जगजीवन स्टेडियम में प्रतियोगिता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तहत एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित फुटबॉल और दृष्टिबाधित क्रिकेट का ओपन ट्रायल 5 फरवरी को भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। प्रतिभागियों का निबंधन सुबह 11 बजे तक शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक के कार्यालय में संपन्न होगा। जिला खेल मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह ट्रायल अंडर-30 आयु वर्ग के दिव्यांगजन बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित होगा। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.