श्रावस्ती, जनवरी 7 -- श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में बुधवार को डीएम अश्विनी कुमार ने जनसुनवाई की। इस दौरान भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम ऐलहवा निवासी दिव्यांग शिव प्रसाद ने डीएम को अपनी समस्या सुनाई। डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को मौके पर बुलाकर उनका परीक्षण करवाया। जिसमें वह दिव्यांग मिला। इस पर डीएम ने मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल व ठंड को देखते हुए कंबल प्रदान किया। जिससे उसे आवागमन व दैनिक कार्य में आसानी हो सके। इस दौरान जनता दर्शन में 14 शिकायतें मिली। प्राप्त शिकायतों को डीएम ने तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...