लखनऊ, दिसम्बर 3 -- जालसाजी लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के घैला क्षेत्र में प्लॉट के नाम जालसाज पिता-पुत्रों ने एक दिव्यांग से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। हाउसिंग फाइनेंस से मिलकर आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से पीड़ित को लोन भी दिला दिया। रजिस्ट्री के बाद कब्जा में टालमटोल देख पीड़ित ने जांच की तो ठगी का पता चला। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को धमकियां दीं। कोर्ट के आदेश से पीड़ित ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कल्याणपुर के बहादुरपुर स्थित वृंदावन विहार निवासी दिव्यांग कालिका प्रसाद के मुताबिक साल 2018 में प्लाट खरीदने के लिए उनकी मुलाकात मड़ियांव के घैला रोशनाबाद निवासी टिल्लू और उसके बेटों विनोद व अर्जुन से हुई थी। आरोपियों ने घैला में प्लॉट दिखाया था। पसंद आने पर 30 लाख रुपये में सौदा हुआ था। पीड़ित ने कर्ज के लिए ए...