नई दिल्ली, जनवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था बल्कि इंसानी सोच को भी झकझोर कर रख दिया है। MBBS में दाखिला पाने की चाह में एक युवक ने दिव्यांग कोटे का फायदा उठाने के लिए खुद का पैर काट लिया । शुरू में इस घटना को बाहरी हमले की साजिश बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पूरा मामला धोखाधड़ी और मानसिक दबाव की दर्दनाक कहानी बन गया।कौन है आरोपी छात्र और क्या था उसका दावा 24 वर्षीय युवक सूरज भास्कर , जो कि जौनपुर का निवासी है, ने अपने परिवार को बताया कि 18 जनवरी की रात वह अपने निर्माणाधीन मकान में अकेले सो रहा था। सूरज का दावा था कि आधी रात को दो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया, मारपीट की और बेहोश करने के बाद उसका पैर काट दिया। उसने कहा कि सुबह करीब 5 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.