पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पूरनपुर। ब्लॉक सभागार में भारतीय नि:शक्त जन सेवा संस्था की ओर से प्रधानमंत्री दिव्यांग सहायता केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंप में अस्सी लोगों का पंजीकरण किया गया। कैंप में वीरेंद्र कुमार सिंह टेक्नीशियन, नदीम कानपुर से आए राजकमल ने 50 ट्राई साइकिल,10 मोटोसाइकिल का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसके अलावा ब्लाइंड छड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ। कैंप में अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...