कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के हर्रायपुर गांव निवासी मुन्ना लाल पुत्र रामकिशोर ने बताया कि उनकी आराजी सरायअकिल-कौशांबी मार्ग से लगी हुई है। आरोप है कि रिश्ते के भाई उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार विवाद कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले ईंट-बालू मंगवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिए। जानकारी होने पर जब वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने उसी दिन अपने भतीजे के साथ थाने जाकर तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न तो निर्माण कार्य रुकवाया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। पीड़ित ने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में करते हुए जांच कर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ...