मेरठ, फरवरी 7 -- सरधना बहादरपुर गांव में भाइयों ने ही पैतृक मकान पर कब्जा कर लिया। हिस्सा मांगने पर आरोपियों ने द्वियांग को पीटा और धमकी दी। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विरेंद्र मलिक पुत्र ब्रह्म सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। गांव में उनका पैतृक मकान है। उसके भाइयों ने पैतृक मकान पर कब्जा कर लिया। आरोपी उसका हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं। हिस्सा मांगने पर आरोपी भाई उसको धमकी देते हैं। जिसके चलते उसको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पीड़ित ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने उनको जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...