रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर 29 जनवरी को सड़क हादसे में हुई दिव्यांग गोविंद की मौत मामले में सिडकुल चौकी पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी नंद किशोर ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह नौ बजे उसकी भाभी के पास सिडकुल पुलिस को फोन आया था। पुलिस ने उन्हें बताया था कि उनके भाई गोविंद बल्लभ भट्ट का सिडकुल चौक पर सड़क हादसा हुआ है और गोविंद की मौत हो चुकी है। जब वह सिडकुल चौकी पहुंचा तो पता चला कि अज्ञात कार चालक की टक्कर से गोविंद की मौत हुई थी। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...