प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा के एक दिव्यांग की गुमशुदगी दर्ज करने में हीलाहवाली करने पर एसपी दीपक भूकर ने एसओ विजयेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। करीब 55 वर्षीय दिव्यांग 12 फरवरी को लापता हो गया। उसका भाई पीआरडी का जवान है और आसपुर देवसरा थाने में ही ड्यूटी कर रहा है। दिव्यांग का बेटा तहरीर लेकर थाने पहुंचा लेकिन उसकी तलाश तो दूर गुमशुदगी की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई। मामले की शिकायत अधिकारियों से करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बीच इलाके के एक युवक ने दिव्यांग को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर देख लिया। सूचना पर परिजन लखनऊ जाकर उसे ले आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...