आगरा, फरवरी 19 -- सामर्थ्यवान संस्था ने जरूरतमंद महिला का गॉलब्लैडर का आपरेशन करा जिंदगी बचायी। संस्थापक पं. मनीष शर्मा ने बताया कि यह ऑपरेशन दूरबीन विधि से डॉ. गौरव सिंह ने किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब दिव्यांग बहन स्वस्थ और सुरक्षित है। यह सफलता केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सहयोग और मानवीय सोच की जीत है। ऑपरेशन के बाद उनके चेहरे पर लौटी मुस्कान संस्था से जुड़े हर व्यक्ति के लिए भावुक कर देने वाला क्षण रही। इस अवसर पर मयंक शर्मा, सुधीर, माधव, राघव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...