बोकारो, फरवरी 2 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में संचालित शिक्षा नि:सहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक रविवार को ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ट्रस्ट के पंजीयन होने के उपरांत अब ट्रस्ट में सर्वाधिक महिला-पुरुष सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट की महिलाओं को प्रशिक्षित कर विभिन्न रोजगार से जोड़ा जायेगा। मंचासीन सावित्री देवी, अंजू देवी, कमली देवी, संतोष रजवार, जितेन्द्र घांसी, सीता देवी आदि पदेन अधिकारियों ने अपने विचार रखे। विधवा व निसहाय सहित कई दिव्यांग बालाएं भी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.