बोकारो, जून 23 -- अंगवाली। शिक्षा नि:सहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक रविवार को अंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महिला सदस्यों को ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास ने कहा कि अब ट्रस्ट की ओर से आर्थिक लाभ पाने के लिए अब उन्हें दस सप्ताह के बजाय लगातार पांच साप्ताहिक बैठकों में आना जरूरी है। सावित्री देवी, कमली देवी, जितेंद्र घासी, सीता देवी, उर्मिला देवी, तेतरी देवी, अनिता देवी, रीता देवी, दुखनी कुमारी, तन्नु कुमारी, तिलकी देवी, यशोदा देवी, दुखनी देवी आदि कई सदस्य उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...