जहानाबाद, सितम्बर 20 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। दिव्यांग अधिकार यात्रा के क्रम में मखदुमपुर प्रखंड सभागार में दिव्यांग मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन, वृद्धजन और विधवा बहनों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद थे।इस अवसर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अब लोकतंत्र की मुख्यधारा से पीछे नहीं रहेंगे। मतदान में अपना बहुमूल्य वोट अवश्य दें। दिव्यांगजन आज अपने अधिकारों की लड़ाई में एकजुट और सशक्त होकर नई दिशा गढ़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.