फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। जहानगंज के बिरिया नगला गांव में दिव्यांगों ने अपने हक की आवाज उठायी। भ्रमण पर पहुंचे सपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव को दिव्यांगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि सपा की सरकार बनने पर दिव्यांगों को पांच हजार की पेंशन प्रदान हो। उन्हें सरकारी आवास प्रदान किए जाने में प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान रजत क्रांतिकारी, विनोद बाल्मीकि, रामबहादुर, अरुण कुमार, शिवानी, बाबूराम, सुप्रिया, रामदास आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...