बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- मसौली। समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के उन्मुखीकरण के लिए ब्लॉक मसौली के पूर्व प्राथमिक विद्यालय उधौली परिसर में तृतीय पैरंटस काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जरूर भेजें। दिव्यांग बच्चों के अंदर विलक्षण प्रतिभाएं होती है। जिसको नजर अंदाज नही किया जा सकता है। विकास खण्ड के दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों ने पैरेंटस काउंसलिंग में प्रतिभाग कर बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं लाभ एस्कार्ट, स्टाइपेंड, मीजरमेन्ट कैम्प व मेडिकल असेसमेंट कैम्प, इन लार्ज प्रिंट बुक, लार्ज प्रिंट बुक, ब्रेल बुक, पीडब...