सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला दिव्यांगजन विभाग की तरफ शुक्रवार को ब्लड बैंक लोढ़ी के समीप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 ट्राइसाइकिल समेत अन्य उपकरण का वितरण किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिव्यांगजनों को 51 ट्राइसाइकिल, तीन व्हीलचेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, एक लेप्रोसी किट तथा तीन श्रवण यंत्र का वितरण किया। इसके साथ ही बचपन डे-केयर सेंटर में पंजीकृत चार दिव्यांग बच्चों को ड्रेस, बैग एवं जूते प्रदान किए गए। साथ ही 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, विकास मिश्रा, दिव्यांगजन कार्यालय के सुयश कुमार शुक्ला, गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.