कुशीनगर, दिसम्बर 23 -- कुशीनगर। दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दुकान निर्माण व दुकान संचालन योजना लागू की गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि दुकान निर्माण के लिए कुल 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 15 हजार रुपये चार प्रतिशत व्याज पर ऋण तथा 5 हजार रुपये अनुदान शामिल है। वहीं दुकान संचालन के लिए किराये पर दुकान लेने, खोखा, गुमटी या हाथठेला क्रय के लिये 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें 7,500 रुपये ऋण और 2,500 रुपये अनुदान होगा। योजना का लाभ 40 प्रतिसत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले, 18 से 60 वर्ष आयु के पात्र दिव्यांगजन ले सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर...