चतरा, दिसम्बर 3 -- चतरा संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार बुधवार को वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी पंचायत में विश्व विकलांग दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को एवं ग्रामीणों को दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नालसा स्कीम विधिक सेवाएं एवं 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दिया गया। लोगों को मध्यस्थता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके लिये शुल्क केंद्र पर उपस्थित होकर लोगों को आवेदन करने की बात कही गयी। इस मौके पर पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता, गुड़िया कुमारी, अक्षय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.