गंगापार, फरवरी 6 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र सहसों में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा अंतर्गत पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया है। प्रशिक्षण में विकास खंड के 35 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक का पद बहुत ही गरिमा का पद है। यह उनका सौभाग्य है कि दिव्यांगों को भी समझने और उनको शिक्षा देने का उन्हें अवसर मिला हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान यहां से मिले ज्ञान को लेकर विद्यालयों में पहुंचने पर दिव्यांगों का परीक्षण करें। वह किस श्रेणी का दिव्यांग है। उसी के अनुरूप उनको शिक्षा देने का कार्य करें। जिससे वह अपने आप को किसी से अलग न समझ कर शिक्षा की मुख्य धारा में जुड़ सकें। नोडल एआरपी महेश प्रताप यादव, कमल यादव, शिव अव...