गंगापार, फरवरी 21 -- मेजा ऊर्जा निगम लिमिटेड ने अपनी नैगम सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत तथा आरोग्यम अस्पताल एवं अलिम्को के सहयोग से सामाजिक समावेशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 348 दिव्यांगजनों को कुल 482 सहायक उपकरणों का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जी. श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम एवं कविता राव अपराजिता महिला समाज, अध्यक्षा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार गुप्ता, नरेंद्र नाथ सिन्हा, अशोक कुमार सामल, डॉ. एके चौधरी, अंगशु बरुआ, विवेक चन्द्र, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...