मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- औराई। प्रखंड परिसर में बुधवार को एक्शन एड एसोसिएशन व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक एक्शन एड के अरविंद कुमार ने दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर राजाबाबू, शंभू सहनी, संगीता कुमारी, सरपंच बिट्टन मांझी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...