मैनपुरी, फरवरी 10 -- दिव्यांग एकता समिति के जिलाध्यक्ष कुमोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को जेल चौराहा स्थित डाकघर के सामने दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। डीएम को दिए ज्ञापन में एक देश एक पेंशन 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसके अलावा लोकसभा, विधानसभा के सभी चुनाव में दिव्यांग सीट आरक्षित की जाए। दिव्यांग विधवा वृद्ध पर अत्याचार के खिलाफ एक्ट अधिनियम 2016-21 लागू किया जाए। सभी दिव्यांग जनों का 10 लाख का बीमा किया जाए। गैस व बिजली कनेक्शन मुफ्त दिए जाएं। दिव्यांग आरक्षण को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाए। हर जिले में एलग्को सेंटर खोला जाए। सभी दिव्यांग जनों को अंतोदय श्रेणी में लाया जाए। दिव्यांग शादी अनुदान राजस्थान की तर्ज ...