शाहजहांपुर, जनवरी 11 -- सभी दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण देने के लिए आज बहादुरगंज स्थिति रोटी गोदाम के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों के रजिस्ट्रेशन कर उपकरण दिए जाएंगे। दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कैंप आज सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा। इस कैंप में कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर दी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...