गढ़वा, नवम्बर 15 -- रंका। झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले पीएलवी कैमुद्दीन अंसारी व पीएलवी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार दिव्यांगों को व्हीलचेयर बीडीओ शुभम बेला टोपनो, प्रमुख अनुभा सिंह, सीओ शिवपूजन तिवारी ने संयुक्त रूप से दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े पीएलवी का सराहनीय पहल रहा। उनके प्रयास से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया। मौके पर कीर्ति गुप्ता, आवास कोऑर्डिनेटर जागृति कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...