बदायूं, जनवरी 21 -- बदायूं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह पर की गयी। जिसमें समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि थाना सिविल लाइंस पुलिस आये दिन परेशान करती है। फर्जी तरीके से मुकदमा लिखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। एम मामले में फैसले का दवाब बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन छह हजार प्रति माह की जाये। दिव्यांगों को मोटरचलित रिक्शा दिये जायें। पप्पू, नेपाल, सुभाष चंद्र, अरविंद, रजनीश, जगत सिंह, आशा देवी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...