मुरादाबाद, मार्च 1 -- दिव्यांगजनों की खोज के लिए प्रशासन गांव-गांव दौड़ लगाएगा। प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव लोगों में ऐसे लोगों की खोज करेंगे, जिन्हें कृत्रिम उपकरण और सुविधा की जरूरत है। अब जिले में 365 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसे लोगों की खोज में विभाग के कर्मचारी भागदौड़ करेंगे। ब्लॉक स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां जरूरतमंदों के आवेदन पत्र भरे जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव का कहना है कि जिन्हें तीन वर्ष में योजना का लाभ नहीं मिला है उनके लिए शिविर लगेंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विजय यादव के अनुसार विकास खंड डिलारी, ठाकुरद्वारा एवं नगरीय क्षेत्र ठाकुरद्वारा एवं ढकिया का शिविर 3 मार्च को आयोजित है। विकास खंड सभागार डिलारी में, विकास खंड कुन्दरकी, बिलारी एवं नगरीय क्षेत्र कुन्दरकी व बिलारी का शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.