खगडि़या, सितम्बर 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि दिव्यांगों को सहाय उपकरण के पात्र लाभुकों के लिए विशेष शिविर प्रखंडवार लगाया जा रहा है। शिविर में शत प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है। अब चौथम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहली व दो सितंबर को शिविर लगेगा। वहीं बेलदौर में बुनियादी केन्द्र में तीन व चार सितम्बर को कैंप लगेगा। वही गोगरी में अनुमंडलीय अस्पताल में आगामी आठ व नौ सितंबर को विशेष शिविर लगेगा। परबत्ता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 व 11 सितंबर को शिविर लगेगा। जबकि ाानसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आगामी 15 व 16 सित्ंबर को विशेष शिविर में दिव्यांगजों की सहाय उपकरण के लिए सत्यापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.