खगडि़या, मार्च 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता श्रम संसाधन विभाग द्वारा 8 मार्च को जिला नियोजनालय में विशेष रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि नि:शक्त जनों के लिए नियोजन सहायता स्कीम के तहत निजी क्षेत्र के कंपनी द्वारा इस कैम्प में अभ्यर्थी को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि माधवी एस्पाईर के द्वारा सीसीई व ऑपरेटर पद के लिए पचास-पचास पदों के विरूद्ध अभ्यर्थियों के आवेदन के आधार पर चयन की जाएगी। हालांकि जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का एनसीएस पॉर्टल पर निबंधित होना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.