नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उस्मानपुर स्थित दिव्यांग और मानसिक रूप से विशेष बच्चों के स्कूल-कम-होम के लिए आवंटित भूमि का समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने भूमि की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके बाद समाज कल्याण मंत्री ने सुंदर नगरी स्थित ट्रेनिंग-कम-प्रोडक्शन सेंटर ऑर्थोपेडिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जिला कार्यालय के विकास के साथ प्रशिक्षण केंद्र को भी समानांतर रूप से विकसित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर कार्य करने व सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर रविंद्र इंद्राज सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.