पाकुड़, सितम्बर 16 -- पाकुड़िया। एसं बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने दिव्यागों के बीच व्हीलचेयर का वितरण किया। उन्होंने बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत लखिपोखर गांव के दिव्यांग ढेना मरांडी को व्हीलचेयर दिया। लाभुक ने व्हीलचेयर पाकर सरकार और जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। बीडीओ ने बताया कि समाज के दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास एवं उनके लाभ तथा सहायता के लिए सरकार द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाओ को उनतक पहुंचाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी। दिव्यांगो के लिए जो भी सुविधाएं आती है उनतक जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ उनको दिया जाएगा। सही समय पर इसका लाभ उन्हें मिल सके। मौके पर पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, मनीता मुर्मू मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...