फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 25 -- फर्रुखाबाद। दिव्यांगों के पुर्नवासन को शासन स्तर से अहम पहल की गयी है। दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सात परियोजनायें संचालित होंगी। इसकेलिए शैक्षिक संस्थाओं का चयन सुनिश्चित किया जायेगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रस्तावित परियोजनाओं में विशेष विद्यालयों का संचालन और कौशल विकास में ट्रेनिंग देना भी शामिल है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों के पुनर्वासन के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उससे यहां दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा। उन्हें न सिर्फ पढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे बल्कि खुशहाल जीवन जीने को भी अवसर मिलेगा। रोजगार से जोड़ने को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। यही नही उनके शैक्षिक सामाजिक विकास के लिए पुस्तकालयों का ...