उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 3 फरवरी को विकास भवन सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह मोबाइल कोर्ट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने बताया कि मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजन अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर मोबाइल कोर्ट का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...