देहरादून, अक्टूबर 6 -- विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर एनआईईपीवीडी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में सोमवार को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान की टॉकिंग बुक यूनिट द्वारा किया गया। शुभारंभ आरजे एंकरों द्वारा परिचय और उद्घाटन से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम निर्माता चेतना गोला ने समावेशन एवं जागरूकता पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र में डॉ. तरुण रावत ने सेरेब्रल पाल्सी एक मिथक, चुनौतियां एवं उपचार विषय पर और संदीप खन्ना ने सहायक तकनीक, समावेशी प्रथाएं एवं सहयोग प्रणाली विषय पर उपयोगी जानकारी दी। विभिन्न सत्र में विशेषज्ञों, अभिभावकों और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.