विकासनगर, दिसम्बर 3 -- अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर आकाश विकलांग सेवा समिति की ओर से सहसपुर में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई। दिव्यांग पेंशन प्रतिमाह हजार रुपये करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनी। संगोष्ठी के समापन पर 250 दिव्यांग रजाई वितरित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें दिव्यांगों की उपेक्षा कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा। आरोप लगाया खातों में पेंशन विलंब से भेजने के कारण मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। दिव्यांगों को पीएम आवास योजना से लाभांवित नहीं किया जा सका है। पछुवादून के अधिकांश सरकारी दफ्तर दूसरी मंजिल पर हैं, जहां पहुंचने में दिव्यांगों को कई परेशानियो...