चतरा, मई 10 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामेश्वरी लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर स्कूल में दो दिवसीय दिव्यांग नि:शुल्क इलाज व अंग प्रतिरोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 24 से 25 तक चलेगा। इस आशय की जानकारी स्कूल के प्राचार्य राहुल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने आगे बताया यह शिविर रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर ट्रस्ट और श्री भगवान महावीर विकलांग समिति रांची द्वारा आयोजित किया जाएगा । शिविर में दिव्यांगों को निशुल्क इलाज एवं अंग प्रतिरोपण किया जाएगा। शिविर में इलाज करने के लिए दिव्यांगों को अपने साथ आधार कार्ड आईप्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर जमा करना पड़ेगा। उन्होंने जिला के तमाम दिव्यांगों से आगरा की है कि शिविर में आए और इसका लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.