फरीदाबाद, जनवरी 6 -- पलवल। पलवल में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल की ओर से सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 29 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण प्रदान किए गए। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा एलिम्को के सहयोग से अक्षमता से क्षमता की ओर अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त सुभीता ढाका और जिला रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। शिविर में तीन लोगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, पांच को व्हीलचेयर और अन्य लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त सुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.