सासाराम, दिसम्बर 17 -- सासाराम। सदर अस्पताल स्थित दिव्यांग कार्यालय बुधवार को बंद रहा। जिससे प्रमाण पत्र के लिए दिव्यांग परेशान रहे। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे दिव्यांगजन सुबह आठ बजे से कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन, काफी देर के बाद भी कार्यालय नहीं खुलने पर उन्हें बिना काम के वापस लौटना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कार्य में विलंब होता है। व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...